Choose Language
( भाषा चुनिए )
----------------------------------
Miss Call- 02233081122
Share
दूसरे चरण की यात्रा प्रारम्भ - भ्रष्टाचार के विरोध एवं काले धन को वापस लाने की मुहिम में स्वामी रामदेव की दूसरे चरण की यात्रा 20 सितंबर से झाँसी से प्रारम्भ होकर एक लाख किलोमीटर चलेगी । यात्रा का समापन इलाहबाद में होगा । ....जनता द्वारा 4 जून कि घटना का विरोध प्रदर्शन प्रारम्भ – योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेवजी पर अनर्गल आरोप व बयानबाजी करने वाले कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह पर देश मे तीन जगह [ देवास (म.प्र.), बिहार ओर मुजफ्फर नगर ] मुकदमे दायर किए गए । "जो लोग स्वामी रामदेव का बहाना ले कर भारत के ऋषि मुनियों के अनुसन्धान को, योग/आयुर्वेद पर प्रश्न उठा रहे हैं वह पहले १ लाख km की यात्रा करके १० करोड़ लोगों से प्रत्यक्ष मिलकर इस देश को जागरूक करके, ९ दिन तक अनशन करके, आधी रात को पुलिस के डंडे खाएं, आसूं धुयें का सामना करके दिखाएँ और फिर बात करें |" "हमारी योजना में सबसे बड़ी गलती यही थी की हमने सोचा था की इस देश में लोकतंत्र, मानवता, संविधान तथा न्याय है | पर ४ जून की रात को पता चला की पुलिस को कटपुतली बना कर सरकार ने अपने अत्याचार का प्रदर्शन करते हुए लोकतंत्र का गला घोट दिया |" "पिछले १३ वर्षों से बालकृष्ण जी के पास पासपोर्ट है | अभी तक किसी ने प्रश्न नहीं उठाया था | पर जैसे ही काले धन और भ्रष्टाचार पर बात उठी तो लोगों को मुद्दे से भटकाने के लिए बालकृष्ण जी पर झूठे इल्जाम लगाने लगे | क्या गुनाह है बालकृष्ण जी का ? यही की २० वर्षों में उन्होंने योग/आयुर्वेद का दुनिया में ऐसा डंका बजाय जो सरकार नें ६४ वर्षों के आजादी में भी नहीं किया |" "आचार्य बालकृष्ण का passport तो सिर्फ बहाना है काले धन से मुद्दा भटकाना है" "४ जून की घटना इस बात का प्रमाण है की काला धन इसी सरकार और सरकार द्वारा पोषित लोगों का है | वरना काला धन को राष्ट्र संपत्ति घोषित करने में सरकार को क्या आपत्ति थी ?" भ्रष्टाचार,कालेधन व भ्रष्ट व्यवस्थाओं के खिलाफ आन्दोलन को आगे बढाने के लिए, हमारे सपनो का भारत, व्यवस्था परिवर्तन,जीवन दर्शन,योग-सन्देश को पढ़ने के लिए ,श्रद्धेय स्वामी जी महाराज एवं पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के नए विचार व लेख तथा इस अभियान कि नवीनतम (up to date) जानकारी के लिए भारत स्वाभिमान की वेबसाइट www.bharatswabhimantrust.org देखें,वेबसाइट पर हमारे सपनो का भारत स्वयं पढ़ें तथा औरों को पढवाएं, इस अभियान के बारे में अपने स्थानीय व राष्ट्रीय समाचार-पत्रों तथा पत्रिकाओ में अपना पक्ष लिखें व इस अभियान को ताक़त दें, काला-धन देश में लाने के लिए, भ्रष्टाचार मिटाओ आन्दोलन को समर्थन देने के लिए, 02233081122 , पर कॉल करने के लिए अपने सभी मित्रों को प्रेरित करें, अभी तक लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों ने इस अभियान में मिस कॉल द्वारा अपना समर्थन दिया है, उन सभी का आभार, इन सभी को हम sms द्वारा नवीनतम जानकारी प्रदान करते रहेंगे, -- भवदीय, राकेश कुमार मुख्य केंद्रीय प्रभारी,