पाँच प्रतिज्ञाओं के आचरण से स्वस्थ, स्वच्छ, समृद्ध तथा स्वावलम्बी, भ्रष्टाचार –
मुक्त, बेरोजगारी एवं गरीबी –
मुक्त भारत का निर्माण करना, यह हमारी दृढ संकल्पना है। इस संकल्पना को पूर्ण करने
के लिए –
- दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट)
- पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) भारत व अन्तर्राष्ट्रीय,
- भारत स्वाभिमान
(अप्रवासी भारतीय संगठन),
- पतंजलि चिकित्सालय,
- पतंजलि योग समिति एवं
- महिला पतंजलि योग समिति –
ये छ:
संस्थाएँ समाज एवं राष्ट्र के लोगो को विभिन्न 15 संगठनों के माध्यम से योग क्रांति
एवं राष्ट्रीय जन – जागरण अभियान से जोडेंगी । अर्थात कुल 15 संगठन कार्य करेंगे ।
प्रत्येक जिले में इन 15 संगठनों को स्थापित करने के लिए सदस्यों के चयन करने एवं
कार्यवाहक संयोजक नियुक्त करने की जिम्मेदारी भारत स्वाभिमान के उपरोक्त छ: मुख्य
संस्थाएं एवं 15 सहयोगी संगठन, सब मिलकर हमारे सम्पूर्ण संगठन के कुल 21 घटक होंगे
। ये 21 संगठन, 21वीं शताब्दी में, सम्पूर्ण भारत में सम्पूर्ण सामाजिक, आध्यात्मिक,
नैतिक उत्थान का आन्दोलन/अनुष्ठान चलाकर, देश में नई आजादी व नई व्यवस्था लाकर,
भारत का स्वाभिमान जगायेंगे । प्रत्येक जिले में हमारे 1100 से 2100 योगशिक्षक
मिलकर,2100 से 5000 भारत स्वाभिमान के विशिष्ठ सदस्य तैयार करेंगे और विशिष्ठ सदस्य
5000 से 11000 कार्यकर्ता सदस्यों
का चयन करेंगे एवं ये कार्यकर्ता सदस्य 5 से 11
लाख भारत स्वाभिमान (ट्रस्ट) के साधारण सदस्य तैयार करेंगे । आप भारत स्वाभिमान के
माध्यम से इस राष्ट्रीय क्रान्ति से जुडने के लिए अपने
से संबंधित इन 15 संगठनों में
से किसी भी संगठन से जुडने के लिए स्थानीय पतंजलि योग समिति/पतंजलि चिकित्सालय से
सम्पर्क करें एवं हमारे शिक्षक/सदस्य बनने के लिए आगे आयें !
|