कृपालु बाग आश्रम स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान रास बिहारी बोस जैसे क्रान्तिकारियों की शरणस्थली रहा। 5 जनवरी 1995 को पूज्यपाद योगॠषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रध्देय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने पूज्य स्वामी शंकरदेव जी महाराज के संरक्षण में इसी आश्रम से दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) की स्थापना कर जनसेवा कार्य आरम्भ किया। वर्तमान में यहाँ से कृपालु बाग आश्रम तथा दिव्य फार्मेसी की एक शाखा का संचालन किया जा रहा है। दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट), वर्तमान में समस्त आयुर्वेदिक सेवाओं का संचालन कर रहा है।