होम पेज
   पतंजलि योगपीठ फ़ेज-1
   पतंजलि योगपीठ फ़ेज-2
   योगपीठ के स्तम्भ
   योग ग्राम
   दिव्य योग मदिर
   दिव्य योग फ़ार्मेसी
   पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड
   आयुर्वेदिक उत्पाद
   दिव्य योग साधना
   गुरुकुल किशनगढ
   पतंजलि विश्वविद्यालय
   पतंजलि फ़ूड एण्ड हर्बल पार्क
   गौशाला
   औषधीय पौधों की नर्सरी
   गंगोत्री साधना केन्द्र
   सदस्यों को सुविधायें
 
   अन्य विषय
भारत स्वाभिमान(परिचय)
हमारे पन्द्रह संगठन
योग को जाने
नई गतिविधियाँ
फोटो गैलेरी
विडियो देखें
 
       

योगपीठ के आधार स्तम्भ

पतंजलि योगपीठ को वर्तमान स्वरुप तक पहुँचाने वाले पतंजलि योगपीठ के आधार स्तम्भ - (अधिक जानने के लिये नाम पर क्लिक करें)
  1. स्वामी रामदेव
  2. वैद्यराज आचार्य बालकृष्ण
  3. स्वामी शंकर देव
  4. स्वामी मुक्त्तानंदजी

स्वामी रामदेवजी महाराज –

वीरों जैसा शौर्य व पराक्रम, सिध्दों जैसा तप, ॠषियों जैसा तत्वज्ञान, आत्मज्ञान, संतों जैसी सरलता, योगियों जैसी स्थिरप्रज्ञता व अनासक्ति, बच्चों जैसी मुस्कान, माँ जैसी कोमलता व वात्सल्य, पिता जैसी कठोरता, वैज्ञानिक जैसी तार्किक व सात्विक बुध्दि वाले गुरुकुलीय परम्परा के विद्वान आचार्य, विनम्र-साधक, परम-तपस्वी, कर्मयोगी-सन्यासी, पूज्यपाद योगॠषि स्वामी रामदेव जी महाराज विश्व के मंगल अनुष्ठान में अहर्निश संलग्न हैं। धरती सा धैर्य, अग्नि सा तेज, वायु सा वेग, जल जैसी शीतलता व आकाश जैसी विराटता आपके जीवन का आदर्श है। गुरु सत्ता व भगवत सत्ता को सर्वोच्च मानकर पूर्ण समर्पण, सामर्थ्य, पुरुषार्थ एवं समग्र पराक्रम (आक्रामकता) के साथ स्वधर्म, स्वकर्तव्य-कर्म का निर्वहन करते हुए साधना एवं राष्ट्र पुरुष की आराधना करना ही आपके जीवन का ध्येय है। जीवन में प्राप्त होने वाला ज्ञान, समृध्दि, सफलता, सिध्दि, साम्राज्य, वैभव, यश आदि सम्पूर्ण विरासत को गुरु एवं भगवत कृपा का प्रसाद मानकर सदा निरभिमानी रहना, यही आपश्री का कार्यदर्शन है। योग को घर-घर पहुँचाने व वैश्विक पटल पर विराट रुप में प्रतिष्ठापित करने का श्रेय आपश्री को ही जाता है। भारत स्वाभिमान के माध्यम से योग से आरोग्य, चरित्र एवं नेतृत्व निर्माण के विराट आंदोलन के आप मुख्य संचालक हैं। पूज्य योगॠषि स्वामी रामदेव जी महाराज दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट), पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) व भारत स्वाभिमान (ट्रस्ट) के संस्थापक अध्यक्ष हैं।