| |
वित्त व्यवसायी संगठन
 किसी भी राष्ट्र के निर्माण में उसकी आर्थिक नीतियाँ कैसी है इसका महत्वपूर्ण योगदान है सभी वित्तीय व्यवसाय से जुड़े राष्ट्रभक्तों को संगठित करके हम भारत की आर्थिक व्यवस्थाएं ऐसी बनायेंगे जिससे सभी नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क, रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा उपलब्ध हो। हम स्वदेशी अर्थ व्यवस्था सुदृढ बनाकर प्रतिवर्ष हो रहे देश के लाखों करोड़ो रुपयों का दोहन बन्द करायेंगे। साथ ही हम स्वदेशी अर्थ व्यवस्था को अपनाकर अर्थात दूसरे देशों में निर्यात बढाकर एवं आयात को घटाकर प्रतिवर्ष कम से कम 20 से 30 लाख करोड़ रुपए विदेशी मुद्रा देश में लाकर देश को समृद्धि व वैभवशाली बनायेंगे।
सभी चार्टटेड एकाउन्टेन्टस तथा वित्त संबंधी क्षेत्र से जुड़े लोगों से हमारा विनम्र आग्रह है कि वह इस राष्ट्र निर्माण के पुण्य पवित्र, अभियान से जुड़कर अपना योगदान दें।
|