जागने का वक्त आ गया ।
जागने का वक्त आ गया ।
देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को पत्र
जनहित व राष्ट्रहित के तीन मुख्य मुद्दों को लेकर पूज्य स्वामी जी महाराज ने करोडो देशवासियों की और से यह पत्र लिखा है, इस पत्र पर देशवासियों की राय लेकर अनेको बार संशोधित किया गया तथा २३ नवम्बर को ये पत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेजा गया. इस पत्र में ये स्पष्ट किया गया है कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार व कालेधन की इस ज्वलंत समस्या पर सरकार द्वारा इस शीतकालीन सत्र में कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो भारत स्वाभिमान द्वारा इस देश कि जनता के हित में चरणबद्ध आन्दोलन किये जाएगे और ४ जून के पहले एक विशाल आन्दोलन किया जायेगा . उन्होने देशवासियों और भारत स्वाभिमान कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने की घोषणा की है . आप कृपया इस पत्र का अवलोकन करे तथा अपना सहमति, सुझाव व राय देंवे, आपके सुझावों के आधार पर आगामी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार कि जायेगी . आप इस पत्र की प्रतिया निकालकर सबको वितरित करे, एस.एम.एस, फेसबुक आदि के माध्यम से सभी को सूचित करें. पत्र वेबसाईट से डाऊनलोड कर ले तथा वेबसाईट पर दिए फॉर्म पर आपने सुझाव अवश्य दे ..तथा आगामी आन्दोलन की तैयारी में जुट जाए .इसकी लिंक मुख्य पेज पर इस सूचना के नीचे दी गई है
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
यात्रा प्रारम्भ
भ्रष्टाचार के विरोध एवं काले धन को वापस लाने की मुहिम में परम पूज्यस्वामी रामदेव की दूसरे चरण की यात्रा 20 सितंबर से झाँसी से प्रारम्भ होकर एक लाख किलोमीटर चलेगी । यात्रा का समापन इलाहबाद में होगा । इस यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है । यात्रा में उमड़े जनसैलाब का जोश देखने लायक है । अधिक जानकारी के लिए आस्था चेनल देखे ।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
देखे यात्रा का नया वीडियो देखे पूरा यात्रा मार्ग
अवश्य पढ़े व सभी को प्रेरित करे
हमारे सपनों का भारत
आर्थिक आजादी से व्यवस्था परिवर्तन
काले धन का पूरा सच
योग संदेश